थाना सिंगरामऊ पुलिस ने एक वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार

*थाना सिंगरामऊ पुलिस ने एक वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार*

*********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंगरामऊ पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक रणजीत कुमार व उपनिरीक्षक वंशराज दुबे की टीम ने मुकदमा संख्या 36/17, मु.नं. 605/18, धारा 323/504 भादवि, थाना सिंगरामऊ, जौनपुर से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त हरिश्चन्द्र प्रजापति पुत्र स्व. रघुबर प्रजापति (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम करनपुर, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर है, जिसकी पेशी तिथि 12 नवम्बर 2025 निर्धारित थी। पुलिस टीम ने उसे आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को समय लगभग 11:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *