*थाना सिंगरामऊ में थाना समाधान दिवस का आयोजन*
*10 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं*
*********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ/जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आज थाना सिंगरामऊ परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर ने की।

समाधान दिवस के दौरान कुल 10 फरियादियों ने पहुंचकर अपने-अपने प्रार्थना पत्र देकर समस्याएं प्रस्तुत कीं। सभी मामले राजस्व से संबंधित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंपा गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी पहल जनता को राहत प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इससे फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान संभव हो रहा है।
