प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत विकास कार्यों पर अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत विकास कार्यों पर अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग*

*ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मीरपुर और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप नाली बनी ही नहीं निकल गया पैसा

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा अतरौरा मीरपुर में ग्राम प्रधान और विकासखंड के अधिकारियों की मिलीभगत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय और नाली निर्माण कार्य में धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शौचालय निर्माण से लेकर आवास निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है। ग्राम प्रधान ने आवास के नाम पर ग्रामीणों से भारी रकम वसूली है। और गाँव के कई परिवारों को शौचालय का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। भ्रष्टाचार का यह आलम है। प्रधान द्वारा एक नाली का प्रस्ताव रस्तोगी के खेत से प्रमोद सिंह के घर तक स्वीकृत कराया जाता है। और बिना नाली का निर्माण किए 280000 की धनराशि प्रधान व संबंधित अधिकारियों की मिली भगत से शिव एंटरप्राइजेज न्यू फर्म के खाते में पैसों का भुगतान भी हो जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो बड़े पैमाने पर सरकारी धन की बंदरबांट हो जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है।गांव के अजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विशाल सिंह, शुभम सिंह, राजबहादुर सिंह समेत कई ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने हस्ताक्षर कर प्रार्थना पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *