मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मस्जिदों और घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया

*मेढा बहरीपुर ग्राम पंचायतो में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर जश्न*

 

*मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मस्जिदों और घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

सिगरामऊ क्षेत्र के मेढा -बहरीपुर बाजारों में शुक्रवार को पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन (ईद-ए-मिलादुन्नबी/बारावफात) अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा की गई और मोहम्मद साहब की सीरत (जीवन और शिक्षाओं) को याद किया गया।

 

बाजार की प्रमुख मस्जिदों और मदरसों में कुरआनख़्वानी, महफ़िल-ए-मिलाद और तकरीर (भाषण) का आयोजन हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी भी निकाला गया, जिसमें बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग हाथों में हरे झंडे और तिरंगा लिए हुए नबी-ए-पाक पर दरूद व सलाम पढ़ते चल रहे थे।

 

शाम के समय जगह-जगह मस्जिदों, दरगाहों और घरों को रोशनी से सजाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं—सच बोलने, इंसाफ करने और मोहब्बत का पैग़ाम फैलाने—का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान तथा

हिंदू समुदाय के लोगों ने भी जलसे में सम्मिलित होकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की, मेढा ग्राम पंचायत में शौकत अली के नेतृत्व में निकले गए जलसे में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान हुकम यादव, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, दिव्य प्रकाश सिंह, मौलाना कैसर ,मोहम्मद अंसारी, डॉक्टर निसार अहमद, मोहम्मद शमशाद,सत्यदेव सिंह, मोहम्मद हामिद, यहिया अंसारी, पप्पू गुप्ता, संग्राम यादव, रमेश सिंह, प्रधानाचार्य मोहम्मद अख्तर, मुन्ना इदरीसी, हसन अली, अकबर अली सहित मुस्लिम संप्रदाय के तमाम नर नारी मौजूद रहे।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के मेढा ग्राम पंचायत में खुटहन पुलिस की कोबरा टीम सतर्क रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *