धोपाप श्मशान घाट पर पूर्व प्रधान जमखुरी स्व. राम नयन तिवारी की स्मृति में बेटे ने जनहित के लिए लगवाया वाटर कूलर

*धोपाप श्मशान घाट पर पूर्व प्रधान जमखुरी स्व. राम नयन तिवारी की स्मृति में बेटे ने जनहित के लिए लगवाया वाटर कूलर*

 

अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

जन्माष्टमी के अवसर पर आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को स्व० पंडित राम नयन तिवारी प्रधान जमखुरी की स्मृति में इनके पुत्र समाजसेवी इ० उमेशचंद्र त्रिपाठी प्रधान जमखुरी द्वारा श्मशान घाट धोपाप पर स्थापित कराया गया वाटर कूलर और वाटर कूलर का उद्घाटन श्री शिवमूर्त सिंह (फ़ौजी) के कर कमलों द्वारा किया गया प्रधान उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्मशान घाट पर लोगों को पीने के पानी की समस्या न हो और लोगों को शुद्ध व स्वच्छ पेय जल आसानी से मिल सके इसके लिए उन्होंने अपने पिता की स्मृति में वाटर कूलर लगवाने का मन बनाया और आज वो सपना पूरा भी हो गया उन्होंने कहा कि निश्चित ही इससे लोगों को लाभ होगा और आम जनमानस को शीतल पेयजल मिल सकेगा मौके पर प्रधान प्रतिनिधि श्री रमाकांत त्रिपाठी, विनीत तिवारी, सुजीत तिवारी, विनय सिंह,रवि पाण्डेय,पिंटू तिवारी ,राजमणि गिरी, हिमांशु त्रिपाठी, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *