*दसवीं मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न जगहों पर निकाला गया मातमी जुलूस* 

*दसवीं मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न जगहों पर निकाला गया मातमी जुलूस* 

*बहरीपुर बाजार में अजादारो का लगभग आधा किलोमीटर लंबा जुलूस* 

*मोहर्रम हमारे लिए कयामत का दिन, अज़ादार ग्राम प्रधान रतासी -फारूक*

*********************

*संवाद– शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ

10 वी मोहर्रम के अवसर पर सिगरामऊ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मातमी जुलूस निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से बहरीपुर, मल्लूपुर, मेढा बाजार में मातमी जुलूस निकाला गया। बहरीपुर बाजार में लगभग आधा किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया ।

जुलूस में शामिल अज़ादर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यमों से अंजुमन मर्सिया गाते हुए कुछ अजादार हाथों में तलवार छुरी एवं जंजीर एवं धातुओं से बने डंडे से करतब दिखाते हुए “या हुसैन” करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

जुलूस में हर संप्रदाय के लोग सम्मिलित होकर गंगा जमुनी मिसाल पेश करते दिखे। कर्बला के बगल बहरीपुर स्कूल के पास एक मेला लगा हुआ है ,तथा कुछ धार्मिक मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कर्बला जाने के रास्ते में शर्बत व जलपान की व्यवस्था की गई थी, महिलाएं और बच्चे भी अश्रुपूरित नैनों से जुलूस में सम्मिलित होकर अलम और मसकीजा को चूम रहे थे, सुरक्षा की दृष्टिकोण से सिगरामऊ पुलिस के जवान सिगरामऊ प्रभारी गजानन चौबे के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर धुरेंधर व राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में पूरी तरह मुस्तैद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *