*शादी की खुशियां बदली मातम में, ट्रॉली से टकराई बाइक, हुई युवक की मौत*

*शादी की खुशियां बदली मातम में, ट्रॉली से टकराई बाइक, हुई युवक की मौत*

प्रेम शर्मा

शाहगंज क्षेत्र में रविवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइकें हादसे का शिकार हो गईं।इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। खुटहन थाना क्षेत्र के सौरइयां गांव निवासी सत्यम (20बर्ष) व वीरू (26बर्ष) एक ही बाइक से आज़मगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के कटार गांव स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चिरैया मोड़ स्थित मैदामील के पास बाइक सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी विनोद (40बर्ष) और राहुल (24बर्ष) बाइक से शाहगंज एक शादी समारोह में जा रहे थे। एराकियाना मोहल्ले के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी कोई भी तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!