*अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती*

*अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती*

***************************

अरुण कुमार जायसवाल

*जिला ब्यूरो तीखी आवाज 24.in जौनपुर*

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बीती देर रात तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक सवारो को सामने से टक्कर मारते हुए भाग निकली, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान अपनी बाइक से गांव निवासी विनोद चौहान और महेश के साथ बीती रात में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गए हुए थे वापस लौटते समय तीनो जैसे ही जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित धर्मापुर बाजार में पहुंचे थे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण अर्जुन चौहान (28) पुत्र समर एवं विनोद चौहान (34) पुत्र भरत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महेश चौहान (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने घायल युवक महेश चैहान को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक अर्जुन और विनोद के शव को कब्जे में लेते हुए अज्ञात पिकअप का पता लगाने तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!