*ग्राम प्रधान महमूदपुर संजय सिंहने कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में समर कैंप का किया शुभारंभ*

*ग्राम प्रधान महमूदपुर संजय सिंहने कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में समर कैंप का किया शुभारंभ*

****************”************

*संवाद- शिवपूजन मिश्रा*

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों के बीच समर कैंप की शुरुआत की गई है।

इस दौरान स्कूल में बच्चों ने आर्ट, योग, नृत्य, गीत संगीत व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी ।सरकार की मंशा के अनुरूप उच्च व कंपोजिट सरकारी स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आदेश का अनुपालन करते हुए जगदीशपुर कंपोजिट विद्यालय में मुख्य अतिथि ग्राम सभा के ग्राम प्रधान संजय सिंह जो की किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं की मौजूदगी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल अधिकारी श्री कैलाश नाथ रजक अतुल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि संजय सिंह द्वारा बच्चों को कापी और कलम का वितरण किया गया ।उन्होंने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य है की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में पारंपरिक लोक नृत्य और कलाओं में पारंगत किया जाए उन्होंने बताया कि समर कैंप में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि 15 जून तक सुबह 7:00 से 10:30 तक चलने वाली पाठशाला के संचालन की जिम्मेदारी अनुदेशकों और शिक्षामित्र को दी गई है, विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी इसमें अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे समर कैंप में बच्चों को मौसमी फल, खीरा,ग्लूकोज, बिस्किट भी दी जाएगी। आपको बताते चलें जिले के बॉर्डर का अंतिम गांव होते हुए भी ग्राम प्रधान संजय सिंह द्वारा सर्वप्रथम किसी भी योजना की शुरुआत महमूदपुर ग्राम पंचायत से ही करते हैं और उसे सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हैं इस मौके पर शेषनाथ यादव, गिरजेश सिंह, विशंभर नाथ पांडे, शंभू नाथ पाल ,त्रिवेणी नाथ दुबे, सोहन लाल यादव सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *