*छत से उतरे चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने लेकर फरार*
प्रेम शर्मा

शाहगंज खुटहन थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों दो घरों को निशाना बनाया| छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने करीब 7 लाख के गहनों को चुरा ले गए| सराय नसीब गांव में जितेंद्र यादव के यहाँ चोर छत से घर के आंगन में उतरे और घर में रखा लोहे का बॉक्स उठा ले गए| चोरों ने बाक्स को घर से सौ मीटर दूर खेत में ले जाकर तोड़ा| जिसमें से चांदी की करधन, 6 जोड़ी पायल, छागल, पांच जोड़ी बिछिया, सोने की तीन चैन, दो लॉकेट, झुमका, आयरन, बाली, चार अंगूठी, नथुनी, नाक की कील और मांग टीका उठा ले गए |
शेख असरख पुर गांव में विजयपाल यादव के घर इसी तरह से चोर छत के रास्ते से उतरे और घर में रखा लोहे का बॉक्स चुराया| बॉक्स डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में टूटा हुआ मिला |इसमें से भी चांदी की करधन, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी सोने की कनफूल, दो लाकेट, दो नथिया गायब थे| उसी रात चोरों ने गांव के सुरेश पाल, आमिर खान और लालमनि पाल के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन घरवालों की नींद खुल जाने के कारण भाग गए |पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है |पुलिस मामले की जांच कर रही है|