*पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी* 

*पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी*

 

*रानी लक्ष्मी बाई हॉस्टल में रहती थी छात्रा*

 

अरुण कुमार जायसवाल

जलालपुर थाना क्षेत्र की कोतवालपुर गांव की रहने वाली एमएससी बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष की छात्रा जो रानी लक्ष्मी बाई हॉस्टल में रहती थी। उक्त हॉस्टल में उक्त छात्रा ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, इसी साल 25 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल सहित आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव की निवासी शिवांगी मिश्रा उम्र लगभग23 वर्ष लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के कमरा नंबर 35 में रह रही थी। छात्रावास में रहने वाली सहपाठी छात्राओं ने बताया कि शिवांगी रात करीब 11 बजे जोर-जोर से बात कर रही थी। जब शोर कम हुआ तो उन्होंने उसे बुलाया, लेकिन शिवांगी ने कोई जवाब नहीं दिया।सहपाठियों के अनुसार काफी देर तक दरवाजा भी खटखटाया गया लेकिन जवाब नहीं मिला जिसकी सूचना वार्डन को दी गई वार्डन ने जिसकी सूचना विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के आला अधिकारी सहित काफी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई, दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि वह पंखे के सहारे दुपट्टे से बने फंदे से झूल रही थी। आनन फानन में शिवांगी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह अपनी शादी को लेकर तनाव में थी। फांसी से पहले भी मंगेतर से जोर-जोर से बात कर रही थी। पुलिस ने मृतका की मोबाइल को भी कब्जे में लेते हुए मामले में कई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच कराया जाएगा ,एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मृतका के पिता एक निजी स्कूल में काम करते हैं तथा मां अनीता देवी जूनियर हाई स्कूल में टीचर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!