*एक दर्जन मामलों का आरोपी, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोइनुद्दीनपुर से कुख्यात अंतरजनपदीय गाैतस्कर मोहम्मद अलीम को गिरफ्तार किया है| आरोपी के पास से एक देसी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है |आरोपी मोहम्मद अलीम रानी मऊ का रहने वाला है| वह थाना खुटहन में दर्ज मुकदमे में पिछले साल से फरार चल रहा था| पुलिस के मुताबिक अलीम के खिलाफ जौनपुर और अन्य जिलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं| इनमें गौहत्या, हथियार रखने, जान से मारने की कोशिश, पशु क्रूरता जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं| अयोध्या के बीकापुर थाने में भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है| बरामद हथियार के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है| थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव, एव कांस्टेबल शुभम त्यागी की टीम ने यह कार्यवाही की|और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है|