*प्रतापगढ़ / नगर पंचायत ढकवा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कपूर बंधुओ द्वारा किया गया भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम*

*मुख्य अतिथि राजबाबू उपाध्याय विधायक सदर जयसिंहपुर व विनोद पाण्डेय थे*
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा देवरखा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने माता पिता की स्मृति में मकर संक्रांति के अवसर पर शशि कपूर उपाध्याय, अनिल कपूर उपाध्याय, व शैलेंद्र कपूर उपाध्याय द्वारा कंबल वितरण का भव्य कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयसिंहपुर राज बाबू उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय व ओम प्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रतापगढ़ रहे । कार्यक्रम में हजारों गरीब व असहाय लोगों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा कंबल वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कपूर बंधुओ द्वारा की गई थी। भारी संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। कांतिलाल दुबे, ईसनारायण तिवारी, देवेंद्र मिश्र, बृजेश दुबे, गौरव कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, पंकज सिंह ,अंशु सिंह (प्रधान रत्तीपुर), महेंद्र मिश्र, रवि उपाध्याय, विजय मिश्र,डॉ अशोक सिंह, कमला प्रसाद उपाध्याय, रामनयन उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह (प्रधान कादीपुर किलाई) राजेश तिवारी, हरेकृष्ण पाण्डेय,कृष्णपाल मिश्र, मनीष मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, राजेश गुप्ता, शैलेंद्र पाण्डेय,आदि लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने कपूर बंधुओ द्वारा अपने माता पिता के प्रति किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जिससे इस प्रचंड ठंड में हजारों गरीबों की मदद की और आशीर्वाद प्राप्त किया।