प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 13 के निवासी विमलेश मिश्र पुत्र कपिल देव मिश्र की 44 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने की वजह से आकस्मित निधन हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल है। जिसके दो बच्चे पवन मिश्र जिसकी उम्र 16 वर्ष और एक बेटी जिसका नाम खुशी मिश्रा उसकी उम्र 17 वर्ष है। पिता का साया सर से उठ जाने के कारण परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। हाल ही में संगठन द्वारा बूथ अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति किए गए थे। समाज में सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र में उनकी एक अलग पैठ थी।
