प्रतापगढ़ जिले में युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन द्वारा समाज के गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए तीन दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 3 दिन से शुरू है लगभग प्रतापगढ़ जिले में 300 कंबल रोड व जरूरतमंदों के घर जाकर वितरण किया गया। संगठन द्वारा बताया गया कि जरूरतमंद को जरूरत रहेगी तो ठंडी के सीजन में गर्म कपड़ा भी संगठन द्वारा वितरण किया जाएगा किया जाएगा । कंबल वितरण कार्यक्रम में युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन टीम के सभी कार्यकर्ता का योगदान रहा।जिसमें जिला अध्यक्ष पवन तिगुनाइत, जिला उपाध्याय अभिषेक पाण्डेय ,जिला महाप्रभारी राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इस्माइल खान ,जिला सचिव राजीव पाण्डेय ,हौसिला कुमार आदि लोगों का सहयोग रहा । संगठन के इस सराहनीय कार्य की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।
