*पशु तस्कर व गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी नीरज गौड़ पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता तीखी आवाज आवाज 24.in मछली शहर*
मुंगरा बादशाहपुर पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में वांछित गौ तस्कर अपराधी नीरज गौड़ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है ,उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आपको बता दें कि मुंगरा बादशाहपुर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक नीली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश जो पशु तस्कर हैं। जो लमहन गांव थाना महाराजगंज में जानवर खरीदने के लिए गये थें। जो मुंगराबादशाहपुर होते हुए इधर आ रहे हैं और मड़ियाहूं होते हुए जलालपुर जाएंगे। उनके पास असलहा भी है। मुखबिर द्वारा मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम वही खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगी कि कुछ देर में एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करते ही बदमाश आक्रामक हो भागते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंक दिए। बदमाशों को बार बार पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया परंतु बदमाशों पर कोई उसका असर न पड़ा। जवाबी कार्यवाही में थानाध्यक्ष ने आत्मरक्षार्थ फायर किया तो एक गोली बदमाश को लगी दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम नीरज गौड़ (30) पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर बताया। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
