*आजाद नहर पुलिया के पास शव मिलने से फैली दहशत* 

*आजाद नहर पुलिया के पास शव मिलने से फैली दहशत*

तीखी आवाज़

रिपोर्टर- प्रेम शर्मा

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा स्थित नहर पुलिया के पास शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव शारदा सहायक नहर में देखा |इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दिये |

आपको बता दें सुबह 8:00 बजे के करीब लोगों ने नहर में एक शव को उतराए हुए देखा |लाश को किनारे पर लाने के बाद पता चला कि यह किसी अज्ञात महिला का शव है| जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है| शव की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि यह कुछ दिन पुराना है| महिला ने पीले रंग का फ्लावर प्रिंटेड सलवार सूट पहना है| कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है |और शव की पहचान कराने के लिए प्रयास जारी है |साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *