एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने तीन थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर :-

एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने तीन थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर :-

************************************

तीखी आवाज़

संवाददाता- प्रेम शर्मा

शाहगंज -जौनपुर

बृहस्पतिवार 13 जून 2024

जौनपुर के एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने जनपद के तीन थाना प्रभारियों को लापरवाही बरतने घटनाओं का खुलासा न कर पाने तथा आम जनता के साथ उचित व्यवहार न रखने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया| आपको बता दें कि डॉ अजयपाल शर्मा ने थाना प्रभारी सराय ख्वाजा राजेश कुमार मिश्र, थाना प्रभारी मीरगंज देवानंद रजक, थाना प्रभारी सुजानगंज महेश पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया| और हाल ही में स्वाट टीम के विवेक तिवारी को प्रिंस सिंह के एनकाउंटर किए जाने में बेहतरीन प्रदर्शन पर सुजानगंज थाने का थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया है| यस ओ रमेश कुमार को थानाध्यक्ष मीरगंज व विवेचना सेल से अमित कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सराय ख्वाजा नियुक्त किया| एस पी के द्वारा तीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *