ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की दर्दनाक मौत:-

ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की दर्दनाक मौत:-

———————————————————–

तीखी आवाज़

संवाददाता -प्रेम शर्मा

शाहगंज -जौनपुर

मंगलवार 26 दिसंबर 2023

खेतासराय मानी कलां हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की रात रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला|रविवार देर रात 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मानी कलां हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है |शिर एवं शरीर केअन्य भागों पर चोट के निशान थे |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |आपको बता दें कि सोमवार की सुबह शव की शिनाख्त राजमन गौतम (28) वर्ष पुत्र नगई राम ग्राम अर्जुनपुर थाना खेतासराय के रूप में हुई |मृतक के पिता नगई राम ने बताया कि राजमन बेरोजगार एवं टीवी की बीमारी से परेशान रहता था |रविवार शाम 6:00 बजे घर से निकला लेकिन देर रात घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन शुरू कर रहे थे कि मानीहाल्ट के समीप शव मिलने की सूचना मिली | खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि स्टेशन मास्टर खेतासराय सुरेश चंद्र से सूचना मिली की मानीहाल्ट के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है| पिता की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!