पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ चली गोली :-
—————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता -गुप्तेश्वर नाथ शुक्ला, बक्सा, जौनपुर, बुधवार 27 दिसंबर 2023
बक्सा थाना अंतर्गत सूजिया मऊ गांव मंगलवार रात्रि गोलियों की तड़ तड़ाहट से गूंज उठा|गोलियों की तड़ तड़ाहट की आवाज से घरों में सो रहे ग्रामीण जग गए | सराफा हत्याकांड में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच काफी देर तक गोलियां चलती रहीं इसमें तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है| घायल बदमाशों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को सराफा व्यापारी उमेंश सेठ की हत्या कर लूट की गई थी जिसके बाद से पुलिस सक्रियता से बदमाशों की तलाश कर रही थी| पुलिस से मिले इनपुट के बाद सूजिया मऊ क्षेत्र में दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों को गोली लगी और एक को मौके से पकड़ा गया |घटना में लूट के जेवरात एवं धनराशि बरामद किए गए |बदमाशों के पास से पिस्टल,तमंचा, कारतूस एवं बाइक बरामद किया गया | उन्होंने बताया की घटना का मास्टरमाइंड मणि यादव उर्फ सूबेदार ग्राम खेदवार थाना मडियाहूं इसके प्लान के अनुसार विकास यादव निवासी बरौली थाना बक्सा घटना के दिन वाइक चला रहा था| शुभम यादव निवासी सराय चंदा ने घटना के दिन गोलियां चलाई थी| अजय यादव चकमलनापुर बक्सा ने उमेश सेठ से जेवरात का झोला छीना था | इस पूरे घटनाक्रम में शुभम यादव एवं विकास यादव को गोली लगी है |एक अन्य बदमाश भी पकड़ा गया है जिसका नाम अभी पता किया जा रहा है | अजय यादव अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है|