विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है: अन्नपूर्णा देवी 

विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है: अन्नपूर्णा देवी

 

जौनपुर : मुगराबादशाहपुर विधानसभा के विकास खण्ड मछली शहर के ग्राम सभा सरायबीका व रज्जुपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वहा उपस्थित जनता को संबोधित करते हुये कहा कि जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं

वहां से मोदी जी की गारंटी शुरू होती है। भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंदर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेषतौर पर छोटे शहरों में पहुंच गई है। मोदी सरकार परिवार के एक सदस्य की तरह हर किसी की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, भले ही मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखा दी हो, लेकिन सच्चाई ये है कि आज इस यात्रा की कमान देशवासियों ने अपने हाथों में ले ली है। और अभी जिन लाभार्थियों से मैं बात कर रहा था, उनसे संवाद से दिखता है कि देश का जन-मन इस यात्रा को लेकर कितना ज्यादा उत्साहित है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं। मुझे जानकारी मिली है कि ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ के स्वागत सत्कार की भी एक बड़ी स्पर्धा चल रही है, होड़ मची है, लोग नए-नए तरीके से स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना व विकसित भारत में योगदान के संकल्प की शपथ दिलाई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया।

 

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जिला मंत्री प्रमोद यादव अजय शंकर दुबे अज्जू पूर्व विधायक सुषमा पटेल कुमकुम गोरखनाथ पटेल उप जिलाधिकारी मछली शहर राजेश चौरसिया सचिन भारती खंड विकास अधिकारी, विधानसभा संयोजक राजकुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह राजेश गुप्ता संदीप सिंह संजू सिंह सुनील सिंह दिनानाथ चौरसिया वीरेंद्र यादव, मनीष मौर्य सुदामा मौर्य सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!