प्रदेश मुख्यमंत्री को नापसंद है वही प्रदेश अध्यक्ष को पसंद है:

प्रदेश मुख्यमंत्री को नापसंद है वही प्रदेश अध्यक्ष को पसंद है:

÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷

नागेंद्र कुमार तिवारी *

जिला संवाददाता :- तीखी आवाज, जौनपुर,

प्रदेश में जो योगी को ना पसंद वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पसंद है| यह सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह सत्य है |उत्तर प्रदेश कैडर के जीस आईएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पिछले वर्ष से ही सस्पेंड कर रखा है |भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस विवादित आईएएस अफसर के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को पहुंच गए| दरअसल सस्पेंड अफसर तीन दिन का गणेश उत्सव करवा रहे हैं |इसी कार्यक्रम में बुधवार रात को अश्लील गाने पर डांस हुआ| इस प्रोग्राम में भोजपुरी फिल्मी हीरोइन अक्षरा सिंह ,और भोजपुरी गायक हनी सिंह ,का प्रोग्राम हुआ |अश्लील गाने पर डांस होने के बाद दर्शकों ने कुर्सियां फेंक कर विरोध किया था| इसी कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार दोपहर को पहुंच कर गणेश जी की पूजा और आरती की, प्रदेश अध्यक्ष का पहुंचना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *