शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजनl

शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजनl

गणवेश में बच्चों को भेजें, विद्यालय-अमरदीप जायसवाल
विकासखंड शाहगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खुदौली में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ‌ l चौपाल में ग्रामीणों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रहीl
अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जयसवाल ने की l अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा सभी बच्चों को डी बी टी के माध्यम से खाते में रू1200 भेजा जा चुका है, उसका, सही उपयोग किया जाय कायाकल्प सहित सरकार द्वारा संचालित सभी विभागीय योजनाओं पर उन्होंने प्रकाश डालाl ए आर पी प्रशांत मिश्र ने निपुण लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा कर सभी अभिभावकों को प्रेरित किया,सभी अभिभावकों को रीड एलांग, दीक्षा एप के प्रयोग पर चर्चा की l विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने अभिभावकों से सहयोग की अपील कीl प्रधानाध्यापक आशीष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कियाl अशोक मौर्य,संदीप सिंह, आलोक यादव, कुल भास्कर मौर्य, रीना सिंह एवं सुनीता इत्यादि उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *