सिविल सेवा परीक्षा में उत्कर्ष मिश्रा को 337वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

*सिविल सेवा परीक्षा में उत्कर्ष मिश्रा को 337वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर/ सिगरामऊ ,

विकास खंड बदलापुर क्षेत्र के सिगरामऊ थाना अंतर्गत डंडारी ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले तुलापुर गांव निवासी चन्द्रेश मिश्रा के पुत्र उत्कर्ष मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 337वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

 

उत्कर्ष मिश्रा ने इससे पहले भी सिविल सेवा परीक्षा में साक्षात्कार तक का सफर तय किया था, लेकिन अंतिम चयन से बाहर हो गए थे। लगातार प्रयास करते हुए अपने पांचवें प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की।

 

उत्कर्ष ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है। उनकी प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा बरेली जनपद में आईसीएसई बोर्ड से हुई है। सिविल सेवा परीक्षा में उनका ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग रहा।

 

उत्कर्ष की माता शशिकला मिश्रा गृहिणी हैं, जबकि पिता चन्द्रेश मिश्रा बरेली में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं। उनके छोटे भाई हर्ष मिश्रा भी आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं।

 

उत्कर्ष की सफलता पर पारसनाथ मिश्रा, केदारनाथ मिश्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, बी.डी. मिश्रा तथा धनंजय मिश्रा सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *