चुनाव में हार जीत तो स्वीकार है परन्तु 2024 में सिर्फ जीत ही स्वीकार है : केशव प्रसाद मौर्य

चुनाव में हार जीत तो स्वीकार है परन्तु 2024 में सिर्फ जीत ही स्वीकार है : केशव प्रसाद मौर्य

 

उपमुख्यमंत्री बाद में हूँ भाजपा कार्यकर्ता पहले हूँ : केशव प्रसाद मौर्य

विपक्षियों पर जमकर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सबने प्रदेश को लूटा, भाजपा ने किया विकास

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की एक आवश्यक बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगो ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की गई। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम की गीत हुई। तसपश्चात  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किये।

कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। वहीं, विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा ने किया विकास। ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। उन्होंने कहा कि सौ में से साठ प्रतिशत तो हमारा है बाकी चालीस मे उनका है और चालीस में भी बंटवारा है।

 

भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल बीजेपी की सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है। 2024 में बीजेपी के विजयी होने के बाद विपक्षी दल चुनाव लड़ने और साजिश करने लायक भी नहीं बचेंगे। उन्होने जिला पदाधिकारियों मण्डल अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर उनसे संगठन स्‍तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी ली। उसके बाद सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के बारे में बताया और उन्होंने ध्यान से सभी को सुना और कार्यकर्ताओं के समस्याओ को लिखकर समस्या का निस्तारण करने कि हर सम्भव प्रयास करने कि बात की। केशव प्रसाद मौर्य ने सभी की समस्याओं के सुनने के बाद कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता मेरे लिए प्राथमिकता है, वह हमारे लिए देव तुल्य है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत भाषण दिया और जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने आभार व्यक्त किया। और संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ताp ने किया।

उक्त अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री एमएलसी विद्यासागर सोनकर, बृजेश सिंह प्रिन्सु विधायक गण रमेश सिंह रमेश मिश्रा पूर्व सांसद केपी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सुशील उपाध्याय डा रामसूरत मौर्या कपिल मुनि उमर वैश्य जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां संतोष सिंह संदीप सरोज जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा उमाशंकर सिंह अवधेश यादव राज पटेल जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह नरेन्द्र उपाध्याय अनिल गुप्ता रागिनी सिंह मेराज हैदर सिद्धार्थ राय रोहन सिंह संदीप सिंह भूपेंद्र सिंह इन्द्र्सेन सिंह प्रमोद प्रजापति निखिल सोनकर ब्लाक प्रमुख गण मण्डल अध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!