सुल्तानपुर न्यूज़ :-
शहर के पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचे प्राविधिक शिक्षा/ जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल। अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम। डीएम जसजीत कौर ने नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल एवं सभासदों को दिलाई शपथ। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार रहे मौजूद। एसपी सोमेन वर्मा ने जताया अतिथियों का आभार।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
