*सरायख्वाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा*
अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी करंजाकला बाजार में मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मनोज गौतम पुत्र लल्ली गौतम निवासी रामपुर दवन सिंह तथा आकाश गौतम उर्फ नरेगा पुत्र महेन्द्र गौतम निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह के रूप में हुई।
दोनों के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में मु.अ.सं. 437/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस (हत्या के प्रयास) का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय, हेड कांस्टेबल हरिन्द्र कुमार और कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।
