*शादी के नाम पर झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश*
प्रेम शर्मा

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने शादी के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है| पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है |यह गिरोह राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय था| झुंझुनू राजस्थान निवासी पृथ्वी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी|

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने उनके बेटे की शादी करने का झांसा दिया |इसके बाद उन्हें खेतासराय बुलाया और मोटी रकम लेकर फरार हो गए| पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सांदराह जौनपुर के ललई और ग्राम मोहम्मदाबाद खेतासराय की कामिनी को गिरफ्तार कर लिया| गिरोह के अन्य सदस्य बजरंगी और बृजेश की तलाश जारी है| पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं| वे एजेन्टों के माध्यम से लोगों को शादी का झांसा देते थे| शादी के नाम पर एडवांस के नाम पर बड़ी रकम वसूलते और फिर फरार हो जाते थे| पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है|
Post Views: 232