कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया पौधरोपण
मंगेश कन्नौजिया
सिकरारा (जौनपुर)
प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के खानापट्टी गांव स्थित जलपरी मैदान में ग्राम प्रधान ज्योति सिंह की अध्यक्षता में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी रविंद्र कुमार पाल, तकनीकी सहायक अश्वनी सिंह, सौरभ सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने का महत्वपूर्ण प्रयास भी है। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह, शरद सिंह, जितेंद्र सिंह, रतन सिंह, रजनीश सिंह, वत्सल सिंह, आर्यन सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
