*पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत,बक्सा थाना परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना परिसर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया| इस अवसर पर नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पौधारोपण किया|
इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं| स्वच्छ पर्यावरण,शुद्ध वायु और आने वाली पीढियाें के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है|
बक्सा थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए| उपस्थित पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया|
इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार विनय कुमार, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, कानूनगो अशोक द्विवेदी, हल्का लेखपाल अजय पांडेय सहित थाना स्टाफ और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे|
