मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

*मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद*

दधीच विश्वकर्मा

सुलतानपुर। योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने ड्यूटी में लगाए गए समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों तथा कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों को समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, पूर्ण अनुशासन एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने को कहा गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक बिंदु की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुरूप जिम्मेदारियां समझाई गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बाहरी जनपदों से आए राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी भी ब्रीफिंग में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!