मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

*मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: थाना बक्सा क्षेत्र अंतर्गत कौली गांव में बुधवार रात्रि दो पड़ोसी परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई| इस घटना में एक पक्ष के 48 वर्षीय अजय कुमार सिंह की मौत हो गई| जबकि उनके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 7:30 बजे कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ (पप्पू) का पड़ोसी दान बहादुर शर्मा और तेज बहादुर शर्मा से भूमि विवाद को लेकर कहा सुनी और बहस शुरू हुई, बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें लाठी और डंडों का इस्तेमाल किया गया|
इस हमले में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए| सूचना मिलने पर उनके परिवार के अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह भी मौके पर पहुंचे| विपक्षियों के अचानक हमले में यह सभी भी गंभीर रूप से घायल हो गए|
ग्रामीणों ने सभी घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया| जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय कुमार सिंह की मौत हो गई| जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है|
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *