प्रतापगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया स्मार्ट प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन

*प्रतापगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया स्मार्ट प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित उपाध्याय का पुरवा प्राथमिक विद्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रहे।गांव के निवासी आलोक रंजन तिवारी द्वारा विद्यालय का कायाकल्प कराया गया है।

विद्यालय में बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया गया है। साथ ही खेलकूद एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने विद्यालय को गोद लेकर उसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अपने संबोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यदि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों नेता राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्रा ‘सेनानी’, कृपा शंकर तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा, रंजन तिवारी, विवेक मिश्रा, दिनेश बहादुर सिंह, बुद्दूल सिंह, राकेश सिंह तथा नगर पंचायत रामगंज के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संबोधन के उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का उद्घाटन किया तथा स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का समापन शाम लगभग 6:30 बजे हुआ, जिसके बाद सभी अतिथि अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!