*मां की स्मृति में गोला दईत बाबा अंत्येष्टि स्थल का जीर्णोद्धार*
*अंत्येष्टि स्थल एक यज्ञ के समान है जहां ज्ञान प्राप्ति के साथ-साथ मन को शांति मिलती है:- इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा*
*************************

सिगरामऊ/मेढा: सिगरामऊ क्षेत्र के मेढा में आदि गंगा-गोमती नदी के तट पर स्थित गोला दईत बाबा अंत्येष्टि स्थल का जीर्णोद्धार समाजसेवी अखिलेश मिश्रा इंस्पेक्टर के सहयोग से किया जा रहा है। यह स्थल समाजसेवी ने अपनी मां की स्मृति में पूर्व में निर्मित कराया था और अब एकादशाह के अवसर पर उनकी आत्मा की शांति एवं लोक हितार्थ इसका पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए समाजसेवी ने ग्राम सभा के सत्यदेव सिंह, मुन्नू यादव और मोथा निषाद को नियुक्त किया है। ग्राम प्रधान डंडारी उनके बड़े भाई दिनेश मिश्रा ने इस कार्य में सहयोग की पुष्टि की।
समाजसेवी द्वारा किए गए अन्य विकास कार्यों में डंडारी जलाशय का निर्माण औरउनके प्रयास से तुलापुर तक RCC संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है। उनके बड़े भाई, एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी, ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल केवल अंतिम संस्कार का स्थान नहीं बल्कि यज्ञ और ज्ञान प्राप्ति का भी महत्वपूर्ण स्थल होता है। वहीं, मर्चेंट नेवी के अधिकारी राकेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस स्थल के जीर्णोद्धार से न केवल उनकी मां की आत्मा को शांति मिलेगी, बल्कि अनेक अन्य आत्माओं को भी शांति प्राप्त होगी। तथा हर अमीर गरीब आराम से अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर “अटल सत्य” रूपी यज्ञ में अपनी आहुति डाल सकेगा।
*संवाददाता, शिवपूजन मिश्रा*
