*प्रतापगढ़ पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 12 साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 12 साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार*

*1 लाख का इनामी और 19 गंभीर मामलों में था वांछित काफी दिनों से थी पुलिस को तलाश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से की।

आरोपी को लालगंज थाना क्षेत्र के नहर पटरी धधुआ गाजन के पास से पकड़ा गया लालगंज कोतवाली क्षेत्र के संगीगिरफयापुर गांव का निवासी भानु प्रताप दुबे वर्ष 2014 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 19 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एडीजी जोन प्रयागराज ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था पुलिस जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान भानु प्रताप दुबे पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिपा रहा। बाद में वह गुजरात के सूरत में जाकर बस गया। वहां उसने अपनी पहचान बदलकर ‘विक्की दुबे’ के नाम से फर्जी राशन कार्ड और वोटर आईडी बनवा लिए। उसने फर्रुखाबाद के पते पर 2020 में ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया और ट्रक चालक के रूप में काम करने लगा। प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘यक्ष एप’ के माध्यम से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत बीट आरक्षी से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में *स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया, उ0नि0 विजेन्द्र सिंह, हे0का0 विजय, हे0का0 भानू सिंह, आ० मुकेश पटेल, आ० जागीर, आ० अरविन्द दुबे, मु० आ० सनोज कुमार सहित थाना कोतवाली नगर* का सराहनीय कार्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *