नव निर्मित ब्रह्म बाबा मंदिर में पूजन-अर्चन व विशाल भंडारे का आयोजन

*नव निर्मित ब्रह्म बाबा मंदिर में पूजन-अर्चन व विशाल भंडारे का आयोजन*

********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ क्षेत्र के हरिसिंह पट्टी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के सहयोग से नव निर्मित आस्था के केंद्र ब्रह्म बाबा मंदिर में बुधवार को सुंदरकांड पाठ, पूजन-अर्चन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन का आनंद उठाया। जय ब्रह्म बाबा के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्म बाबा का यह स्थान क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। शादी-विवाह तथा अन्य मांगलिक कार्यक्रमों से पहले और बाद में श्रद्धालु यहां आकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूजन के दौरान बाबा की प्रिय वस्तुएं लड्डू और बताशे का विशेष भोग लगाया गया।

कार्यक्रम में भजन एवं रामचरितमानस गायन की प्रस्तुति संतोष दुबे एवं उनके सहयोगियों द्वारा दी गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। शाम को हलवा-पूड़ी के प्रसाद के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में दयाराम गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मैन बहादुर विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, शिव शंकर विश्वकर्मा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू उपाध्यक्ष, दिनेश मिश्रा (प्रधान), पूर्व प्रधान रामनारायण मिश्र, मुन्ना मिश्रा, गिरीश चंद्र मिश्रा विधायक प्रतिनिधि ,हरिराम मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रिंकू, प्रिंसु, रमन, कोमल, धीरज, छोटे मिश्रा, अमरनाथ मास्टर, डबलू मिश्रा, सनी मिश्रा, कमलेश चंद्र मिश्रा, सुनील विश्वकर्मा, मया शंकर मिश्रा, अतुल विश्वकर्मा, राकेश गुप्ता एवं पप्पू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!