सिंगरामऊ पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*सिंगरामऊ पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

***********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिंगरामऊ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई थाना सिंगरामऊ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 46/26 के संबंध में की गई।

 

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता के नेतृत्व में टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर साढापुर हाईवे स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। पुलिस की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन विश्वकर्मा पुत्र हौसिला प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी ग्राम गोदलपट्टी (अमरगढ़), थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 69, 351(2), 3(5) तथा 3 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *