*जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीट-पीट कर बैद्य की हत्या*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर बैद्य की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई |बीच -बचाव करने आए परिजनों को भी पीटे और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए|
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नाैपेड़वा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
यह पूरा मामला मंगलवार रात करीब 10 बजे बभनौटी गांव का है| मृतक की पहचान अशोक मिश्रा उर्फ पुल्लुर (45) वर्ष के रूप में हुई है| वह नईगंज में आयुर्वेदिक दवा की दुकान चलाते थे| अशोक का अपने चाचा कमलाकांत मिश्रा से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था| पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था| जिसके बाद अशोक अपने परिवार सहित कलीचा बाद में रहने लगे थे| मंगलवार की रात अशोक अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे जहां कहा-सुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडा चलने लगा|
मृतक के भाई ने बताया कि इसके बाद अशोक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा भेजा| जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया| इलाज के दौरान देर रात अशोक मिश्रा की मौत हो गई|
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| मृतक के भाई की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है|
