*समीक्षा अधिकारी बनने पर आदित्य सिंह अंशुल का भव्य स्वागत*
********************
*संवाद: अजय पांडे*
जौनपुर/बदलापुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेदुका पूरा सावन सिंह निवासी आदित्य सिंह अंशुल पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह के समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस उपलब्धि से परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इलाहाबाद से प्रथम आगमन पर बदलापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान परिजनों एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में उनके चाचा आनंद सिंह, ग्राम प्रधान छंगापुर पारसनाथ तिवारी (बबऊ), चौखड़ा निवासी आनंद सिंह पप्पू, भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह, अमित कुमार सिंह, पत्रकार अजय पांडे, चिंकू सिंह, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पंकज सिंह सोनू, मिलिंद तिवारी दुर्गापट्टी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आदित्य सिंह अंशुल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
