*बदलापुर पुलिस का बड़ा एक्शन,अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार*
शिव पूजन मिश्रा
जनपद जौनपुर में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत थाना बदलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। मुखबिर की सटीक सूचना पर हिम्मतपुर ईंट भट्ठे के पास दबिश देकर पुलिस ने रमेश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 43 पौवा “मिर्च मसाला” अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना बदलापुर में मु0अ0सं0 165/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र दत्त,हेड कांस्टेबल अर्जुन गौतम,कांस्टेबल अनिल यादव
पुलिस का सख्त संदेश: अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर लगातार शिकंजा कसता रहेगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
