मुख्य यजमान प्रेमचंद ने अयोध्या धाम से पधारे सभी संत महंथो का किया चरण पखार कर भव्य स्वागत

*बहरीपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*

*मुख्य यजमान प्रेमचंद ने अयोध्या धाम से पधारे सभी संत महंथो का किया चरण पखार कर भव्य स्वागत*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। सिगरामऊ क्षेत्र के बहरीपुर बाजार स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भ्रमण किया। मुख्य यजमान प्रेम जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रकला ने श्रीमद्भागवत महापुराण की पवित्र ग्रंथ को सिर पर धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा में अयोध्या से पधारे संत-महात्माओं की विशेष उपस्थिति रही। इनमें बाबा श्री माधव दास जी महाराज (प्रधानमंत्री, वैष्णव त्रय अनी अखाड़ा, हनुमानगढ़ी अयोध्या), महंत श्री बाबा रघुनाथ दास महाराज, महंत श्री राम कारण दास जी महाराज, आचार्य शशिकांत दास महाराज (हनुमानगढ़ी, सागरिया अयोध्या) तथा महंत श्री शिव प्रसाद महाराज रथ पर विराजमान होकर धर्म ध्वज के साथ सनातन धर्म का संदेश देते नजर आए। इस दौरान मुख्य यजमान द्वारा अयोध्या से पधारे समस्त महंतों का चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन एवं “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पवित्र कलश यात्रा पांच प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई।

आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 5 अप्रैल 2026 से हुआ है, जो 12 अप्रैल 2026 तक चलेगी। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य डॉ. आनन्द दास जी द्वारा किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती चंद्रावती देवी एवं प्रेम चन्द्र जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *