*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने गोकशी में फरार चल रहे युवक को कर भेजा जेल*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने गोकशी में फरार चल रहे युवक को कर भेजा जेल*

*मुखबिर की सूचना पर विनैका कोल्ड स्टोर के पास से किया गया गिरफ्तार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिनैका स्थित बंद कोल्ड स्टोर के पास से रामसुन्दर पुत्र संतराम (31 वर्ष) निवासी डेईडीह धौरहरा, थाना पट्टी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 4 सितम्बर 2021 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम कोपा के पास सड़क किनारे पुलिया के पास 15 बोरों में लगभग साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामद हुआ था। जांच में सामने आया था कि कुछ लोग अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस को दूसरे राज्यों में भेजकर अवैध लाभ कमा रहे थे। इस मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 217/21 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 तथा धारा 429 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, डकैती का प्रयास और गोवध निवारण अधिनियम जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वह काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में ढकवा चौकी प्रभारी अवधराज यादव, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, कांस्टेबल अजीत चौहान और कांस्टेबल नन्दकिशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *