*घाघरपारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*

*घाघरपारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ*

*कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सैकड़ो की संख्या में भक्त हुए सम्मिलित*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ क्षेत्र के घाघरपारा ग्राम पंचायत में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्य अर्पित द्विवेदी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती ब्रिजवाला उपाध्याय एवं लालचंद उपाध्याय के सौजन्य से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मथुरा-वृंदावन से पधारे कथा व्यास परम पूज्य राम बहादुर महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।

कथा प्रारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में मुख्य यजमान अपने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तक धारण कर सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों व मंदिरों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्रीकृष्ण”, “राधे-राधे” तथा “श्रीमद् भागवत महापुराण की जय” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कथा स्थल पर समस्त देवी-देवताओं की विधिवत स्थापना एवं पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर परिवार के मोतीलाल, कैलाश, कन्हैया, हरिश्चंद्र, दुर्ग विजय, अजीत उपाध्याय सहित क्षेत्रीय जनों में अरविंद कुमार उपाध्याय, सत्यम उपाध्याय,

अविनाश, प्रेम जायसवाल, लालजी यादव, अरविंद गुप्ता, कमलापति मिश्र, सुनील मिश्रा, अखिलेश मिश्रा (गुड्डू), रमेश (बबलू), पारसनाथ उपाध्याय, विक्रम, माताफेर, सुरेंद्र, राजेंद्र, जनार्दन, जितेंद्र, विजय, लालजी उपाध्याय मोहित, जयप्रकाश, विकास मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *