प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो दंपती गिरफ्तार, कुल्हाड़ी व डंडे बरामद

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो दंपती गिरफ्तार, कुल्हाड़ी व डंडे बरामद*

 

*पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के सेतापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, बांस के डंडे और प्लास्टिक के पाइप बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सेतापुर गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने एक महिला को अपशब्द कहे। जब महिला के देवर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लामबंद होकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (हत्या के प्रयास सहित) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को चारों आरोपियों को उनके घर के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद अहमद, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल पवन नायक, कांस्टेबल प्रतीक, रंजीत और महिला कांस्टेबल गीतांजलि व गायत्री शामिल रहीं। पुलिस ने 04 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *