*प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने खेली होली जवानों संग रंग-गुलाल, फूलों की वर्षा और डीजे पर थिरके अधिकारी*

*प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने खेली होली जवानों संग रंग-गुलाल, फूलों की वर्षा और डीजे पर थिरके अधिकारी*

*पट्टी कोतवाली में भी एस .डी .एम पूर्णेन्दु मिश्र, सी. ओ मनोज सिंह रघुवंशी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ जमकर खेली होली*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। रंग-गुलाल, फूलों की वर्षा और डीजे की धुन पर जवानों ने पारंपरिक उत्साह के साथ त्योहार मनाया। समारोह में डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद डीजे की धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान जमकर थिरकते नजर आए।

पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को भी अपने साथ नृत्य करने के लिए प्रेरित किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। पुलिस लाइन परिसर रंगों से सराबोर दिखा। जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया, वहीं पाइप के जरिए रंग और पानी की बौछार कर होली का आनंद लिया।

डीजे पर बज रहे होली गीतों के बीच पुलिसकर्मी मस्ती में झूमते रहे। कुछ जवानों ने पारंपरिक अंदाज में ‘कपड़े फाड़ होली’ भी खेली। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी एक-दूसरे को कीचड़ में घसीटते और जमकर मस्ती करते भी दिखे। पूरे कार्यक्रम में पुलिस लाइन में होली का उल्लास और उत्साह चरम पर रहा। इसी क्रम में पट्टी कोतवाली सहित अन्य थानों में भी आला अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *