ढाबों एवं दुकानों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

*ढाबों एवं दुकानों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा

*होली पर्व को देखते हुए आबकारी टीम कर रही निरीक्षण*

विधानसभा लम्भुआ में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने होली के पर्व को देखते हुए क्षेत्र में स्थित दुकानों एवं ढाबों तथा गांव में दबिश डालकर 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और एक मुकदमा भी पंजीकृत किया।

होली पर्व को देखते हुए आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक लम्भुआ एवं नेहा श्रीवास्तव तथा कोतवाली चांदा के उप निरीक्षक शंकर बक्श सिंह हमराह सिपाहियों की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली चांदा के गोपीनाथपुर गांव में दबिश दी गयी। संयुक्त टीम द्वारा लगभग 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा मौके पर 140 किग्रा० लहन नष्ट करते हुये आबकारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी टीम द्वारा देशी शराब, कंपोजिट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकान पर उपलब्ध स्टाक का सत्यापन करते हुये बोतलों पर लगे क्यू आर कोड चेक किया गया, जिसमें किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया जाना नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वन्दना ढाबा, जय बजरंग आदि ढाबो को भी चेक किया गया, परन्तु कोई शराब की बिक्री होते/ शराब पीने संबंधी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *