नवोदय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन

*नवोदय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन*

*मुख्य अतिथि सहित उपस्थित आगंतुकों का किया गया भव्य स्वागत*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ (जौनपुर)। सिगरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत डंडारी के, रामीपुर गांव स्थित नवोदय महाविद्यालय स्थित रामदेव सिंह महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर देव प्रकाश यादव के नेतृत्व में सात दिनों तक चले इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान चलाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता अभियान सहित अनेक विषयों पर रैली, गोष्ठी एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने गांव में स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों को शिक्षा और मतदान के प्रति जागरूक किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा के ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में उनके पुत्र रमन उपस्थित रहे, जिनका महाविद्यालय परिवार की ओर से माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बालिकाओं कुछ शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए निर्भीक व निडर रहने तथा हर मौके पर उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राजनारायण तिवारी, अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, डॉक्टरॉ. संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार मौर्य,महावीर प्रसाद,दिलीप शर्मा ,श्रद्धा शर्मा, लिपिक समरजीत सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉक्टर संतोष सिंह ने किया। वेद मंत्र के साथ राहुल मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा का पूजन अर्चन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *