सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

*सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल*

*******************

*संवाद: प्रेम शर्मा*

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, बीरभानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अजीत कुमार यादव शुक्रवार रात पशुओं के लिए चोकर लेने फतेहगंज बाजार गया था। सामान लेकर बाइक से घर लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए।

 

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अजीत कुमार यादव और दूसरी बाइक पर सवार 19 वर्षीय आफिर की मौत हो गई। आफिर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तमाशापुर गांव का रहने वाला था। उसने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

वहीं, आफिर के साथ बाइक पर बैठे पुरानी बाजार कोतवाली क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार राव को भी गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों और मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!