हवन व भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ श्रीलक्ष्मीनारायण धाम का वार्षिकोत्सव समारोह

हवन व भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ श्रीलक्ष्मीनारायण धाम का वार्षिकोत्सव समारोह

मंगेश कन्नौजिया जौनपुर सिकरारा।

शेरवां श्रीलक्ष्मीनारायण धाम शेरवा का वार्षिकोत् सव समारोह रविवार को हवन -भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार धाम का वार्षिकित्सव हर वर्ष माघ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह रविवार को मनाया गया। भोर में धाम स्थित महा लक्ष्मी व विष्णु भगवान तथा गणेश की मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया।इसके बाद मंगला आरती में बड़ी संख्या में महिलाओ सहित श्र्द्धालुओ ने पहुँच कर पुण्य लाभ किया। इससे पहले शनिवार से धाम में चल रहे अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन हवन के साथ समापन हुआ। श्र्द्धालुओ ने श्रीलक्ष्मीनारायण व श्रीरामचरित मानस की आरती की।सायं आयोजित भजन संध्या व विशाल भण्डारे में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्याम नारायण उपाध्याय, दीना नाथ उपाध्याय, अरविंद सिंह,ग्राम प्रधान भैया लाल जायसवाल, संजय उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह,कमलेश उपाध्याय शास्त्री आदि सक्रिय रहे।आध्यात्मिक कर्मकांड सुदर्शनाचार्य द्वारा सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम संयोजक डॉ अमरनाथ उपाध्याय , राहुल ,कपिल व रोहित उपाध्याय ने लोगों का स्वागत व आभार ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *