अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा और साईकिल को मारी टक्कर दो घायल कार सवार कार छोड़ फरार

*अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा और साईकिल को मारी टक्कर दो घायल कार सवार कार छोड़ फरार*

अशोक कुमार वर्मा

सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दामोदर इंटर कॉलेज के पास कार सवार ने ई रिक्शा चालक एवं साइकिल सवार दो व्यक्तियों को मारी टक्कर साईकिल सवार और ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर मौके पर जनता की मदत से 108 से सामुदायिक

स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए साईकिल सवार हिरवानपुर निवासी विजय बहादुर पुत्र लालता प्रसाद उम्र लगभग 45 वर्ष और अंतपुर निवासी श्याललाल पुत्र जीवधन उम्र लगभग 60 वर्ष को जिलाचिकत्सालय सुल्तानपुर रिफर कर दिया गया जहाँ दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हुई है मौके पर लोगो ने जानकारी दी की ई रिक्शा को पीछे से कार ने टक्कर मारी जिससे ई रिक्शा साईकिल में जा टकराया कार अनियंत्रित होकर बगल खाई में जा गिरी कार सवार अपनी कार छोड़ मौके से फरार हो गए खबर लिखें जाने तक जिला चिकित्सालय में घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी। परन्तु खबर लिखे जाने तक दोनों की मृत्यु हो गई है इसकी भी पुष्टि डाक्टरों की टीम ने जिलास्पताल में परिजनों को बताया शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *